Wednesday, 19 November 2014

Hindi Success Quotes - Success Quotes in Hindi

"वही सफल होता है, जिसका काम उसे निरन्तर आनन्द देता है"

"अपने ऊपर विजय प्राप्त करना, सबसे बड़ी विजय है"

"हमें अपनी असफलताओं पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए | सफलता के बारे में दूसरे बात करें तो ज्यादा अच्छा होता है| लोग आपसे आपकी असफलता के बारें में नहीं पूछते, यह सवाल तो आपको अपने आप से पूछना होता"

"महान संकल्प ही महान फल का जनक होता है"

"एकाग्रता से ही विजय मिलती है"

"सफलता अत्यधिक परिश्रम चाहती है"

"जीवन में सफलता का रहस्य, हर आने वाले अवसर के लिए तैयार रहना है"

"आत्मविश्वास सफलता का प्रमुख रहस्य है"

"असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि प्रयत्न पूरे मन से नहीं हुआ"

"जो पढ़ते हो, उसे अमल में लाना सीखो, यही उन्नति का मार्ग है"

"सिर्फ सपनों से कुछ नहीं होता, सफलता प्रयासों से हासिल होती है"

"पारस्परिक व्यवहार प्रगति का सार है"

"यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो अपना ध्यान समस्या खोजने में नहीं समाधान खोजने में लगाइए"

"सफलता कर्म करने से मिलती है "

"अपनी असफलताओं को खुद पर हावी मत होने दो, बल्कि असफलताओं को ही अपनी सफलता की सीढी के रूप में इस्तेमाल करो"

"दुनिया आपको मुफ्त में कुछ नहीं देती | सफलता जैसी बेशकीमती चीज तो बिलकुल नहीं | अतः सफलता का पकवान चखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी "

"सफल व्यक्ति वही है जो सुबह उठकर पहले यह तय करता है कि आज उसे क्या-क्या काम करने है और रात तक वह उन सारे कामों को कई परेशानियों के बाद भी पूरा कर लेता है"

"जो अकले चलते हैं, वे शीघ्रता से बढ़ते हैं"

"समस्त सफलताएं कर्म की नींव पर आधारित होती हैं"

"विफल होता मंजूर किया जा सकता है, लेकिन सफल होने के लिए प्रयास न करना मंजूर नहीं किया जा सकता"

"एकाग्र रहने वाला सदा सफलता का वरण करता है"

"सफलता के लिए इन्तजार करना आना चाहिए। पौधे से फल की इच्छा रखना मूर्खता से अधिक कुछ भी नही है"

"असफलता सफलता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है"

"अपने मस्तिष्क को अपना रास्ता स्वयं खोजने की शक्ति दीजिये"

"मेहनत कीजिये लेकिन बिना योजना के नहीं"

"आवेग कहता है,- रुको मत, चलते रहो। ढ्लो मत, निखरते रहो"

"सफल लोग अपने मस्तिष्क को इस तरह का बना लेते हैं कि उन्हें हर चीज सकारात्मक व खूबसूरत लगती है"

"सफलता के लिए विश्वास पैदा कीजिये। असफल होने पर भी उस विश्वास को कायम रखिये"

"सफलता सार्वजनिक उत्सव है, जबकि असफलता व्यक्तिगत शोक"

"सफल व्यक्ति सकारात्मक ढंग से प्रशंसा करते हैं और हँसी मजाक पर बुरा नहीं मानते"

"सफल लोग सबकी परवाह करते हैं। उनका यह लिहाज भी उन्हें दूसरों से अलग बनाता है"

"तुम मुझे प्रोत्साहित करो, में तुम्हें कभी नहीं भूलूंगा"

"प्रयासों को प्रोत्साहित कीजिये"

"अपनी सृजनात्मकता को तराशते रहिये"

"बदलती मनः स्थिति ही एक स्वस्थ व रचनाशील व्यक्तित्त्व की निशानी है"

"जहाज समंदर के किनारे सर्वाधिक सुरक्षित रहता है। मगर क्या आप नहीं जानते कि उसे किनारे के लिए नहीं, बल्कि समंदर के बीच में जाने के लिए बनाया गया है ?"

"जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते"

"हमारी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपने जीवन का प्रतिक्षन, प्रतिघंटा और प्रतिदिन कैसे बिताते हैं"

"हम जो भी हैं, जो कुछ भी करते हैं, वह तभी होता है जब हम उसे वास्तव में करना चाहते हैं"

"नकल नहीं, सृजन करिए"

No comments:

Post a Comment